{"_id":"6a8842c8144f188f7909fb87","slug":"attempt-to-take-over-two-rooms-at-sabri-guest-house-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1047073-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: साबरी गेस्ट हाउस के दो कमरों पर कब्जे की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: साबरी गेस्ट हाउस के दो कमरों पर कब्जे की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स के दौरान वक्फ दरगाह साबिर पाक के साबरी गेस्ट हाउस के बंद पड़े दो कमरों पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। दरगाह के सुपरवाइजर मो. हारून ने पिरान कलियर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर कमरों में जबरन दखल देने और कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया है। तहरीर में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।
दरगाह सुपरवाइजर की ओर से कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि साबरी गेस्ट हाउस दरगाह की संपत्ति है। उर्स की व्यवस्थाओं के तहत गेस्ट हाउस के कमरों को खाली कराकर बंद किया गया था और इनमें दरगाह का सामान रखा हुआ था। आरोप है कि ग्राम लंढौरा निवासी एक व्यक्ति ने दो कमरों के आवंटन का दावा करते हुए बंद कमरों का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान खुर्द-बुर्द करने और कमरों पर कब्जा करने का प्रयास किया।
तहरीर में यह भी कहा गया कि पूर्व में भी व्यक्ति ने उक्त कमरों पर बिना किसी अधिकार के कब्जा करने का प्रयास किया जाता रहा है। तहरीर में बताया कि वर्ष 2017 में भी मुख्य कार्यपालक अधिकारी के आदेश पर पुलिस बल की मदद से उक्त कमरे व्यक्ति से कब्जा मुक्त कराए गए थे। इसके बावजूद दोबारा कब्जे का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
सुपरवाइजर ने इसे दरगाह की संपत्ति में अनाधिकृत दखल बताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने बताया कि कमरों पर ताला लगा दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। साथ ही सुपरवाइजर के माध्यम से व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। जांच में यदि कमरों पर कब्जे की कोशिश या आवंटन से संबंधित कोई अनियमितता सामने आती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।