फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People from Pungrau Valley, Chaukori, and Ganai Gangoli staged a protest

Pithoragarh News: पुंगराऊ घाटी, चौकोड़ी, गणाई गंगोली के लोगों ने दिया धरना

Thu, 20 Aug 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 20 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
People from Pungrau Valley, Chaukori, and Ganai Gangoli staged a protest
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री घोषणाओं पर काम शुरू नहीं होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का छठे दिन भी धरना जारी रहा। उन्होंने धरना स्थल पर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द घोषणाओं पर काम शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुंगराऊ घाटी, चौकोड़ी, बेड़ीनाग, गणाई गंगोली से पहुंचे लोगों ने धरने को समर्थन दिया। कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज टम्टा ने कहा कि कोरी घोषणाएं कर सीएम लोगों काे छलने का काम कर रहे हैं। भाजपा शासन में एक भी काम नहीं हुआ। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। जीजीआईसी का भवन जीर्णक्षीर्ण हालत में है और छात्राएं जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रही हैं। सभी ने कहा घोषणाओं पर काम शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, राम सिंह महरा, षष्टी भटृ, शोबन राम, मेहर सिह बिष्ट, अमित पाठक, मनोज सानी, केसर मेहरा, त्रिलोक सिंह कार्की, राजेश बोरा, देवेंद्र सिंह मेहता, कुंदन धानिक, हेम कुमार, कैलाश चन्द्र भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed