फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Srinagar Garhwal University student swept away in Alaknanda River SDRF searching

श्रीनगर: अलकनंदा में बहा गढ़वाल विवि का छात्र, बोतल में पानी भरते समय हुआ हादसा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Wed, 28 Oct 2026 08:30 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 28 Oct 2026 08:30 PM IST
सार
Register For Event

छात्र न्यू कमलेश्वर घाट के समीप अलकनंदा नदी में बोतल में पानी भरने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया।

विज्ञापन
Srinagar Garhwal University student swept away in Alaknanda River SDRF searching
अलकनंदा में बहा छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एक छात्र बुधवार देर शाम न्यू कमलेश्वर घाट के समीप अलकनंदा नदी में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश में सर्च अभियान शुरू किया। नदी का बहाव तेज होने के कारण तलाशी अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, छात्र की पहचान अक्षत वर्मा पुत्र अश्वनी वर्मा, निवासी सती मोहल्ला रुड़की, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। अक्षत गढ़वाल केंद्रीय विवि में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन

UK Top News: सदन में अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पास, सीएम का कांग्रेस पर वार, एमबीबीएस मामले में गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि बुधवार देर शाम वह न्यू कमलेश्वर घाट के समीप अलकनंदा नदी में बोतल में पानी भरने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया। हादसे के समय मौके पर मौजूद एक अन्य छात्र ने अक्षत को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण वह उसे बचाने में सफल नहीं हो सका।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि नदी में बहे छात्र की तलाश की जा रही है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed