Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three arrested with smack in haldwani

हल्द्वानी में स्मैक तस्करी पर शिकंजा: तीन तस्कर गिरफ्तार, 26.3 ग्राम स्मैक और तीन लाख की कीमत का माल जब्त

Wed, 25 Nov 2026 11:40 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 25 Nov 2026 11:40 AM IST
सार
Register For Event

हल्द्वानी के काठगोदाम और बनभूलपुरा पुलिस ने मंगलवार देर रात तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से कुल 26.3 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

विज्ञापन
Three arrested with smack in haldwani
Arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के काठगोदाम और बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात 26.3 ग्राम स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। बनभूलपुरा पुलिस ने गफूर बस्ती वार्ड 24 निवासी आसिफ उर्फ भोंदू को 7 ग्राम और मुजाहिद को 9.30 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा। वहीं काठगोदाम पुलिस ने भास्कर तिवारी उर्फ भानू को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। तीनों के पास से करीब तीन लाख रुपये से अधिक कीमत की स्मैक बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

विज्ञापन


एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed