Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard arrives at CTR rescue center from Kotdwar

रामनगर: सीटीआर के रेस्क्यू सेंटर में कोटद्वार से पहुंचा तेंदुआ, केंद्र में बाघ और तेंदुए हुए 37

Thu, 26 Nov 2026 09:11 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Thu, 26 Nov 2026 09:11 PM IST
सार
Register For Event

कोटद्वार से एक और तेंदुआ रेस्क्यू सेंटर लाए जाने के बाद ढेला रेंज में तेंदुओं की संख्या 21 हो गई, जिससे बाघ और तेंदुओं की कुल संख्या तय क्षमता से 7 अधिक हो गई।

विज्ञापन
Leopard arrives at CTR rescue center from Kotdwar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढेला रेंज स्थित वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर में वन्यजीवों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोटद्वार से एक और तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर लाया गया है जिससे यहां तेंदुओं की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। वहीं सेंटर में बाघ और तेंदुओं की कुल संख्या निर्धारित क्षमता से सात अधिक पहुंच गई है।

विज्ञापन

सीटीआर में घायल होने वाले वन्यजीवों के उपचार के लिए ढेला रेंज में रेस्क्यू सेंटर का निर्माण किया गया है। जहां घायल और हमलावर बाघ और तेंदुओं का उपचार किया जाता है। इसके लिए रेस्क्यू सेंटर में बाघों और तेंदुओं को रखने के लिए 15-15 बाड़ों का निर्माण किया गया है। प्रत्येक बाड़े में एक ही वन्यजीव को रखने की व्यवस्था है। लेकिन मौजूदा समय में यहां 21 तेंदुए और 16 बाघ रह रहे हैं।

विज्ञापन


रेंजर ललित जोशी ने बताया कि बुधवार को कोटद्वार से एक और तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर में लाया गया है। बताया कि रेस्क्यू सेंटर में वन्यजीवों का बेहतर उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed