Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   groom refuses to marry in bhindukhatta

शादी से मुकरा दूल्हा: फेरों से पहले छोड़ा मंडप, कार की मांग पूरी न होने पर इंकार करने का आरोप; पढ़ें मामला

Fri, 20 Nov 2026 12:40 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Fri, 20 Nov 2026 12:40 PM IST
सार
Register For Event

बिंदुखत्ता में एक शादी समारोह में फेरों से ठीक पहले दूल्हा मंडप छोड़कर भागने लगा। युवती पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने के कारण दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने दूल्हे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
groom refuses to marry in bhindukhatta
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिंदुखत्ता में बृहस्पतिवार को एक शादी समारोह में उस समय हंगामा हो गया जब दूल्हा सात फेरों से ठीक पहले मंडप छोड़कर भागने लगा। युवती पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने के कारण कारण दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने दूल्हे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद देर रात तक कोतवाली में हंगामा चलता रहा।

विज्ञापन


बिंदुखत्ता निवासी युवती का विवाह कालाढूंगी के एक गांव निवासी युवक के साथ तय हुआ था। दोनों के बीच एक साल से मोबाइल पर बातचीत चल रही थी। बृहस्पतिवार को बरात धूमधाम से बिंदुखत्ता पहुंची। नाश्ता-खाना और जयमाला की रस्म भी हंसी-खुशी संपन्न हो गई। जैसे ही मंडप में फेरों की तैयारी शुरू हुई, दूल्हे ने अचानक शादी से इंकार कर दिया। उसने युवती पर इधर-उधर देखने का आरोप लगाया और विवाह करने से मना कर दिया। दूल्हे के तेवर देखकर बराती  भी धीरे-धीरे मौके से गायब हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने दूल्हे को पकड़कर बिंदुखत्ता पुलिस चौकी पहुंचा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद चौकी प्रभारी गौरव जोशी दूल्हे को लालकुआं कोतवाली ले आए।
विज्ञापन


लड़की पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि दूल्हे को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि सहमति नहीं बनने पर तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी समारोह में देर रात विवाद का मामला सामने आया था। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची थी। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया था। मामले में दुल्हन पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। जांच 66 कर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed