{"_id":"6a8981b8b068d295140b2f9a","slug":"provide-water-connections-to-schools-lacking-them-without-delay-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125952-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पानी से वंचित विद्यालयों को जल्द दें कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पानी से वंचित विद्यालयों को जल्द दें कनेक्शन
Sat, 22 Aug 2026 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 22 Aug 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पीएम पोषण शक्ति योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर विकासखंड एकेश्वर के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।
चौबट्टाखाल की एसडीएम रेखा आर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने योजना के प्रभावी संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने जल संयोजन से वंचित विद्यालयों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए दूरभाष के माध्यम से जल संस्थान के अधिकारियों को ऐसे विद्यालयों में शीघ्र जल संयोजन कराने के निर्देश दिए।
बीईओ गुंजन अमरोही ने विद्यालयों में गैस, पेयजल समेत अन्य किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल सूचना देने को कहा। बैठक में मध्याह्न भोजन योजना प्रभारी यतेंद्र मोहन धस्माना, डॉ. शिवम चौधरी, खाद्य पूर्ति निरीक्षक दिग्विजय राणा, राखी संतोष, महेंद्र रौतेला, लक्ष्मी थपलियाल मौजूद रहे।