फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Protest against the hike in sugar prices

Haridwar News: चीनी के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 24 Aug 2026 04:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Protest against the hike in sugar prices
फोटो समाचार
विज्ञापन

- कांग्रेस ने की चीनी के बढ़े दाम वापस लेने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की ओर से ब्लॉक मायापुर में दूधाधारी चौक व ब्लॉक कनखल में रामदेव की पुलिया से चौक बाजार कनखल तक चीनी के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। चीनी के बढ़े दामों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार याद रखे कि जनता की रसोई पर पड़ने वाली महंगाई की मार को किसी प्रचार से नहीं छिपाया जा सकता है। कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और जब तक महंगाई से राहत नहीं मिलती, तब तक सड़क से सदन तक और हर लोकतांत्रिक मंच पर जनता की आवाज पूरी मजबूती से उठाती रहेगी।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब और महिला विरोधी सरकार है। इस सरकार में आमजनों को महंगाई से जीवन जीना मुश्किल हो गया है। पार्षद महावीर वशिष्ठ और ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जन महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है। इस महंगी सरकार ने चीनी के दामों में बढ़ोतरी कर महिलाओं की रसोई का हिसाब गड़बड़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और महानगर कांग्रेस महासचिव तुषार कपिल ने कहा कि सरकार ने पहले पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी की। अब चीनी के दामों में बढ़ोतरी कर आम आदमी की कमर तोड़ दी। इस मौके पर मकबूल कुरैशी, अशोक शर्मा, उत्कर्ष वालिया, रविश भटीजा, सुभाष कपिल, भोमेश श्रीकुंज, हिमांशु राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed