फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   National Pickleball Trials in Haridwar in October

Haridwar News: हरिद्वार में राष्ट्रीय पिकलबॉल ट्रायल अक्तूबर में

Tue, 25 Aug 2026 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
National Pickleball Trials in Haridwar in October
इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन के टूर्नामेंट डायरेक्टर दिलीप मोहंती ने रविवार को हरिद्वार का दौरा किया। उन्होंने अक्तूबर 2026 में उत्तराखंड की राष्ट्रीय चैंपियनशिप टीम के चयन के लिए हरिद्वार में ट्रायल आयोजित करने की घोषणा की। इस घोषणा से स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। वहीं खेल गतिविधियों को गति मिल सकेगी
विज्ञापन


दिलीप मोहंती के आगमन पर डिस्ट्रिक्ट पिकलबॉल एसोसिएशन और हरिद्वार पिकलबॉल क्लब ने उनका स्वागत किया। उन्होंने हर की पैड़ी पर गंगा पूजन के बाद हरिद्वार पिकलबॉल क्लब का दौरा किया। यहां उन्होंने क्लब सदस्यों के साथ पिकलबॉल खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। हरिद्वार पिकलबॉल क्लब इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन से संबद्ध है। इस दौरान उत्तराखंड में पिकलबॉल के विकास पर चर्चा हुई। स्कूलों, कॉलेजों और क्लब स्तर पर ग्रासरूट पिकलबॉल को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं को मजबूत करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के मार्गदर्शन में जिला चैंपियनशिप आयोजित की जाएंगी। इससे खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच मिलेगा। दिलीप मोहंती ने खिलाड़ियों को पिकलबॉल के नवीनतम नियमों की जानकारी दी। उन्होंने हरिद्वार पिकलबॉल क्लब के प्रचार-प्रसार और सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। मोहंती ने कहा कि हरिद्वार पिकलबॉल के विकास का केंद्र बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में अध्यक्ष, जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र पदम प्रकाश शर्मा, सचिव सुबीर सिंह ढींडसा, अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट पिकलबॉल एसोसिएशन कुलदीप सिंह, सचिव आलोक शर्मा, विभागाध्यक्ष, स्पोर्ट्स, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय डॉ. अजय मलिक, संस्थापक हरिद्वार पिकलबॉल क्लब बाय एम्बिशन हूप्स शिवम आहूजा के अलावा सदस्य मयंक चोपड़ा, अंकिता चोपड़ा, सनी अरोड़ा, अन्नू अरोड़ा, अनु वाडेरा, जुगल कालरा, हिमांशु राणा, विवेक चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed