फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar half-encounter chain snatcher shot, alleged to be involved in two incidents

हरिद्वार: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली, लूट की वारदात के बाद हो रही थी तलाश

Tue, 06 Oct 2026 09:50 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 06 Oct 2026 09:50 PM IST
सार
Register For Event

बसंत भवन के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने निजी स्कूल की प्रिंसिपल हर्ष के गले से चेन झपट ली थी। वारदात के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए थे। घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई थी।

विज्ञापन
Haridwar half-encounter chain snatcher shot, alleged to be involved in two incidents
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान नरेश उर्फ भिंडे निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। उसका साथी दिनेश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में देर रात तक कांबिंग करती रही।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह खड़खड़ी क्षेत्र में बसंत भवन के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने निजी स्कूल की प्रिंसिपल हर्ष के गले से चेन झपट ली थी। वारदात के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए थे। घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई थी। इसके बाद नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी थीं। रात में पुलिस टीम पुराना औद्योगिक क्षेत्र में दरगाह के पास संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध पुलिस को आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के दाएं पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून ट्रिपल मर्डर: प्लंबर राजकुमार के फोन से खुलेंगे कई राज, डिजिटल फुटप्रिंट खंगालेगी पुलिस


घायल बदमाश को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी बाइक चोरी की वारदातों में भी शामिल रहे हैं। आरोपियों ने ज्वालापुर और शहर कोतवाली क्षेत्र से बाइक चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। इसके अलावा चेन झपटमारी की कई अन्य घटनाओं में शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी सिटी दीपक सिंह और सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जंगल और आसपास के इलाकों में कांबिंग कर रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed