{"_id":"6ae200160c19a9930a0fc8de","slug":"126-centres-for-board-examinations-in-the-district-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-5626-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 126 केंद्र, 48,320 परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 126 केंद्र, 48,320 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
फोटो :
- जिलाधिकारी ने बैठक कर नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
- हाईस्कूल में 25,239 और इंटरमीडिएट में 23,081 परीक्षार्थी शामिल होंगे
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए 126 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन परीक्षाओं में कुल 48,320 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में हुई बैठक में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने को लेकर निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य परीक्षाओं का संचालन सुचारु और व्यवस्थित ढंग से करना है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अभिषेक शुक्ला ने बैठक में परीक्षार्थियों की संख्या की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 25,239 और इंटरमीडिएट में 23,081 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कुल 126 केंद्रों में 17 एकल और 109 मिश्रित परीक्षा केंद्र हैं।
जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बिजली, पेयजल, शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था भी समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। प्रशासन की प्राथमिकता नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराना है। सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
हाईस्कूल परीक्षा में कुल 25,239 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें संस्थागत श्रेणी के 12,485 बालक और 11,952 बालिकाएं हैं। व्यक्तिगत श्रेणी में 550 बालक और 252 बालिकाएं परीक्षा देंगी। इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 23,081 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। संस्थागत श्रेणी में 11,218 बालक और 10,406 बालिकाएं हैं, जबकि व्यक्तिगत श्रेणी में 937 बालक और 520 बालिकाएं शामिल हैं।
-- -
तैयारियों पर जोर और अधिकारियों की उपस्थिति
जिलाधिकारी ने परीक्षा तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने पर जोर दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार और उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, आकांक्षा राठौर और शानै करीम सिद्दीकी भी मौजूद थे। वर्चुअल माध्यम से जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ और अन्य अधिकारी भी जुड़े।