फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SC verdict in Banbhoolpura case deferred

बनभूलपुरा: नहीं आया सुप्रीम फैसला...फोर्स लौटी वापस, लोगों को राहत; याचिकाकर्ता की सुनवाई टली

Wed, 09 Sep 2026 07:15 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 09 Sep 2026 07:15 PM IST
सार
Register For Event

हल्द्वानी के बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज नहीं आ सका, क्योंकि याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी से जुड़ी सुनवाई टल गई। इससे पूरे दिन क्षेत्र में चर्चाओं का दौर चलता रहा। 

विज्ञापन
SC verdict in Banbhoolpura case deferred
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले को लेकर बुधवार को पूरे दिन क्षेत्र में चर्चाओं का दौर चलता रहा। हालांकि याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी से जुड़े मामले में सुनवाई टलने के बाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं आ सका। इससे क्षेत्र में लगाए गए सुरक्षा इंतजामों में भी ढील दी गई और आधी से अधिक फोर्स को वापस बुला लिया गया।

 

फैसले की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की थी। दो एसपी, पांच सीओ, 15 इंस्पेक्टर-एसओ, 10 चौकी प्रभारी, 45 दरोगा, 10 महिला दरोगा, 182 कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल, 47 महिला सिपाही, दो कंपनी पीएसी के अलावा अग्निशमन विभाग की चार यूनिट, यातायात पुलिस की चार टीमें, बम निरोधक दस्ते की एक टीम, हॉक पुलिस की दो यूनिट, पुलिस लाइन से अतिरिक्त विशेष दस्ते तैनात किए गए थे। हालांकि सुनवाई टलने के बाद हालात सामान्य रहने पर बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल को वापस बुला लिया गया। कुछ संवेदनशील स्थानों पर फोर्स अभी भी तैनात है।

विज्ञापन

 

हर तरफ सन्नाटा, होती रहीं चर्चाएं
मंगलवार शाम से ही क्षेत्र में भारी पुलिसबल को तैनात कर दिया गया था। पैदल मार्च भी किया गया। बुधवार सुबह एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने खुद बनभूलपुरा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल समेत अन्य अधिकारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। वहीं पुलिस बल की तैनाती को देखते ही क्षेत्र में बच्चों से लेकर बड़ों तक के बीच चर्चाएं शुरू हो गईं। माना जा रहा था कि बुधवार को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ सकता है। इसे लेकर इलाके में सन्नाटा था और दबे मुंह लोग बातचीत कर रहे थे। हालांकि अगली तारीख मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी जारी
फोर्स भले ही बनभूलपुरा क्षेत्र से हटा ली गई हो लेकिन पुलिस और खुफिया तंत्र की निगरानी लगातार बनी हुई है। सोशल मीडिया सेल भी नजर बनाए हुए है। वहीं अब भी कई संवेदनशील स्थानों पर फोर्स को तैनात रखा गया है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि सुरक्षा व कानूनृ-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात की गई थी। फैसला न आने पर कुछ पुलिसबल को क्षेत्र से हटा दिया गया है। निगरानी लगातार जारी है। उन्होंने अपील की है कि लोग किसी भी तरह की अफवाहों और भ्रामक खबरों का प्रचार प्रसार न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed