{"_id":"6a901515b35d86d90d0ecda1","slug":"cm-pushkar-singh-dhami-reached-dhura-by-road-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत: भारी बारिश के बीच सड़क मार्ग से धूरा पहुंचे सीएम धामी, सशक्त बहना महोत्सव में स्टॉलों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत: भारी बारिश के बीच सड़क मार्ग से धूरा पहुंचे सीएम धामी, सशक्त बहना महोत्सव में स्टॉलों का किया निरीक्षण
Thu, 27 Aug 2026 04:14 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: Heera
Updated Thu, 27 Aug 2026 04:14 PM IST
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारी बारिश के बावजूद सड़क मार्ग से धूरा पहुंचे, जहां सशक्त बहना महोत्सव आयोजित था। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सड़क मार्ग से धूरा पहुंचे सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारी बारिश के बीच सड़क मार्ग से धूरा में आयोजित सशक्त बहना महोत्सव में पहुंचे। मौसम खराब होने के कारण सीएम सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने महोत्सव में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉलों पर प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों और महिला समूहों की ओर से तैयार सामग्री की जानकारी ली।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला लाभार्थियों से भी वार्ता कर योजनाओं से मिल रहे लाभ और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन