फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Multipurpose camp: 25 officials, one complainant, and zero solutions.

बहुद्देशीय शिविर : अफसर 25, फरियादी एक और समाधान शून्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Multipurpose camp: 25 officials, one complainant, and zero solutions.
सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक सभागार में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर की सूचना नहीं होने पर शिविर में मात्र एक शिकायत दर्ज हुई। निर्धारित समय से डेढ़ घंटे बाद शुरू हुई इस शिविर में 25 विभागों के अधिकारी तो आए लेकिन जनप्रतिनिधि व शिकायतकर्ता सूचना के अभाव में केवल एक फरियादी पहुंचा। उसकी समस्या का भी समाधान आश्वासन के रूप में हुआ। बाद में अधिकारियों ने एक-दूसरे को अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने व जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए सरकार ने बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया, लेकिन शिविर के आयोजकों ने इससे गंभीरता से नहीं लिया। सूचना नहीं होने से पंचायत प्रतिनिधि भी नहीं पहुंचे। परिसर में लगे सरकारी स्टॉल भी खाली रहे। दोपहर 12 बजे बाद शुरू हुए शिविर प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन


इसमें बानुड़ी गांव की कमला देवी ने अपना नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज करने की अपील पर बीडीओ ने शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। शिविर में ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत ने भी जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर चिंता व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाने के निर्देश दिए। शिविर में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश कुनियाल, बीडीओ जयदीप बैरवाण, ईई अरुण प्रताप सिंह, एडीओ राजेंद्र बिमोली, निलेश शर्मा, हर्षवर्धन भट्ट आदि मौजूद रहे।


देवाल शिविर में छात्रों के मॉडल बने आकर्षण

देवाल। ब्लॉक सभागर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में छात्रों के मॉडल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इंटर कॉलेज देवाल के कक्षा नौ के छात्र रोहित ने यातायात सुरक्षा का मॉडल दिखाया। उन्होंने बताया कि सही नियमों का पालन कर सड़क हादसों को रोका जा सकता है। कक्षा दस के छात्र ऋतिक ने विभिन्न उपकरणों का उपयोग कर कूड़े के सही निस्तारण का तरीका समझाया। शिविर में पहुंचे अधिकारियों और प्रमुख तेजपाल रावत ने छात्रों व शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed