फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dogs bit two more people; people are carrying sticks for protection.

Chamoli News: कुत्तों ने दो और लोगों को काटा, सुरक्षा के लिए लोग डंडा लेकर घूम रहे

Thu, 20 Aug 2026 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 20 Aug 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
Dogs bit two more people; people are carrying sticks for protection.
फॉलोअप
विज्ञापन

तीन दिन में 11 लोगों पर हो चुके हैं हमले, प्रशासन और डीडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम लगातार कर रही क्षेत्र में गश्त
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। बाजार क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को सुबह की सैर पर निकले दो लोगों पर कुत्ते ने हमला कर जख्मी कर दिया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। इस तरह अब तक तीन दिनों में 11 लोगों को लावारिस कुत्ते काट चुके हैं। वहीं लोग हाथों में डंडा लेकर बाजार जा रहे हैं। वहीं प्रशासन, पुलिस, डीडीआरएफ और पशुपालन विभाग भी लगातार निगरानी में लगा हुआ है।

बृहस्पतिवार सुबह घूमने निकले लोदला गांव के नरेंद्र सिंह रावत, कोठा गांव के नीरज पुरोहित पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर उनके दोनों हाथों को जख्मी कर दिया। वहीं कुत्तों की दहशत के कारण गांवों से लोगों का नारायणबगड़ बाजार में आना-जाना बहुत कम हो गया है और जो लोग आ भी रहे हैं वे अपनी सुरक्षा के लिए हाथों में डंडा लेकर चल रहे हैं। ऐसे में समूचे बाजार क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए डीडीआरएफ की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। एसडीएम यशवीर सिंह, तहसीलदार राजेंद्र सिंह बिष्ट ने भी नारायणबगड़ बाजार का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अब तक 20 से अधिक लावारिस कुत्तों को पकड़ कर उन्हें वैक्सीन लगाई जा चुकी है। डीडीआरएफ, पशुपालन विभाग की मदद से वैक्सीन लगाने का अभियान जारी है। वहीं कुत्तों के बढ़ते हमलों को देखते हुए नारायणबगड़ और नलगांव के 10 विद्यालय बंद रहे। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने बताया कि सभी विद्यालयों में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed