Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   driver death after Dumper falls into 200-meter deep ditch in almora

अल्मोड़ा: डंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत; रातभर रेस्क्यू के बाद सुबह बरामद हुआ शव

Sat, 28 Nov 2026 12:15 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Sat, 28 Nov 2026 12:15 PM IST
सार
Register For Event

अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक के चरीधार के पास ग्राम गोदी में शुक्रवार देर रात रामनगर से हार्डवेयर का सामान लेकर चमोली जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर 150-200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
driver death after Dumper falls into 200-meter deep ditch in almora
अल्मोड़ा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक के चरीधार के पास ग्राम गोदी में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामनगर से हार्डवेयर का सामान लेकर चमोली जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर करीब 150 से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। रातभर चले सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के बाद शनिवार सुबह चालक का शव बरामद किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे डंपर संख्या यूके 11 सीए 2788 रामनगर से हार्डवेयर का सामान लेकर चमोली जा रहा था। इसी दौरान भतरौजखान थाना क्षेत्र के ग्राम गोदी में चरीधार के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


रातभर खोजबीन के बावजूद चालक का पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह दोबारा सर्च अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद डंपर के नीचे दबे चालक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान हीरा सिंह (35) पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी नंदप्रयाग घाट, जिला चमोली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed