{"_id":"6a89d99554b788d56a004223","slug":"a-heavy-gantry-board-suddenly-fell-on-nh-109-almora-news-c-232-1-alm1019-147678-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एनएच-109 पर अचानक गिरा भारी-भरकम गैन्ट्री बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एनएच-109 पर अचानक गिरा भारी-भरकम गैन्ट्री बोर्ड
Sat, 22 Aug 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
छानी गांव में बीते शुक्रवार देर शाम पिंजरे में कैद हुआ शावक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की लापरवाही एक बार फिर निर्दोष जनता की जान पर भारी पड़ते-पड़ते बची। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर पांडेखोला बाईपास के पास लगा एक विशालकाय ओवरहेड गैन्ट्री साइन बोर्ड अचानक ताश के पत्तों की तरह भरभराकर मुख्य सड़क पर गिर गया। बोर्ड गिरते ही हाईवे पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि उस वक्त वहां से गुजर रही एक पिकअप इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। इससे मार्ग पर करीब एक घंटे से अधिक समय तक जाम रहा।
शनिवार को क्वारब-अल्मोड़ा-पंडुवाखाल एनएच पर पांडेखोला बाईपास के पास लगा विशालकाय ओवरहेड गैन्ट्री साइन बोर्ड अपराह्न करीब 2:40 बजे अचानक गिर गया। सड़क के बीचों-बीच भारी-भरकम लोहे का ढांचा गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के पहिये पूरी तरह थम गए। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और करीब एक घंटे से अधिक समय तक यात्री जाम में फंसे रहे। पार्षद अमित माह मोनू ने मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना के बाद एनएच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन के जरिसे बोर्ड को सड़क से हटाया जा सका जिसके बाद बमुश्किल यातायात सुचारू हो पाया। पार्षद मोनू साह ने रोष जताते हुए मांग की है कि ऐसे जानलेवा साइन बोर्ड लगाने वाले ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ओवरहेड गैन्ट्री साइन बोर्ड की हालत को लेकर एक दिन पूर्व ही एनएच के अधिकारियों को अवगत करा दिया था लेकिन विभाग ने गंभीरता से नहीं लिया।
खराब ओवरहेड गैन्ट्री साइन बोर्डों को बदला जाए
पाषर्द अमित साह मोनू और अभिषेक जोशी ने कहा कि एनएच पर कई स्थानों पर ओवरहेड गैन्ट्री साइन बोर्डों की हालत ठीक नहीं है। कई साइन बोर्ड जर्जर हालत में हैं। अंधड़ में इन बोर्डों के गिरने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां भी बोर्ड खराब हालत में हैं उन्हें बदला जाना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिया घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम को मौके पर भेजा गया। जेसीबी की मदद से बोर्ड को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोला गया। वहां पर जल्द ही नया बोर्ड लगाया जाएगा। -अशोक कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता एनएच खंड रानीखेत।