फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brother also arrested in encounter sister arrest commit fraud under pretext securing housing nine cases

यूपी: बहन की गिरफ्तारी के बाद मुठभेड़ में भाई भी अरेस्ट, आवास दिलाने के नाम पर करता था ठगी; नौ केस हैं दर्ज

Mon, 12 Oct 2026 09:14 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 12 Oct 2026 09:14 AM IST
सार
Register For Event

आजमगढ़ में आवास दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में नौ मुकदमों के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामले में शाम को गिरफ्तार महिला आरोपी की सगी बहन निकली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Brother also arrested in encounter sister arrest commit fraud under pretext securing housing nine cases
घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

आजमगढ़ में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर पुलिया के पास रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में नौ मुकदमों में वांछित आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशनपुर निवासी साहब रामके रूप में हुई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन




थानाध्यक्ष कप्तानगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब एक बजे पुलिस पासीपुर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गोपालगंज की तरफ से मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने टार्च की रोशनी से उसे रुकने का इशारा किया। आरोप है कि खुद को पुलिस से घिरा देखकर उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

आरोपी के खिलाफ कप्तानगंज थाने सहित दो जिलों के विभिन्न थानों में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से वांछित था। उस पर आवास दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने और महिलाओं को झांसा देकर उनके आभूषण हड़पने का आरोप है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार शाम को कोईनहा मोड़ से संदिग्ध हालत में नीरज उर्फ गुड्डी नाम की महिला को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से भी कुछ आभूषण बरामद हुए थे। पूछताछ में पता चला कि वह मुठभेड़ में घायल साहब राम की बहन है।

पुलिस के अनुसार, दोनों भाई-बहन मिलकर आवास दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। इसके अलावा पूजा पंडालों के आसपास महिलाओं के आभूषण काटने की घटनाओं में भी उनकी संलिप्तता बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला अपने भाई का इंतजार कर रही थी। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed