फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Around a dozen schools in Noida received bomb threats

बम की धमकी से सनसनी: नोएडा के एक दर्जन और दिल्ली के दो स्कूलों को आया ईमेल, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 12 Oct 2026 02:35 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 12 Oct 2026 02:35 PM IST
सार
Register For Event

नोएडा में करीब एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वायड, डॉग स्क्वॉड और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची हैं। दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित दो स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस जांच में जुटी है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

विज्ञापन
Around a dozen schools in Noida received bomb threats
Bomb Threat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में सोमवार को करीब एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वायड, डॉग स्क्वॉड और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सभी टीमें स्कूल परिसरों की जांच में जुट गईं। 

विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। घटना के बाद स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस धमकी मिलने के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल जांच के बाद ही धमकी की वास्तविकता और उससे जुड़े तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन


दिल्ली में भी स्कूलों को बम की धमकी
दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित दो स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, 'तलाशी अभियान जारी है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।' उसने ने बताया कि उसे रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल और माउंट आबू पब्लिक स्कूल में बम की धमकी मिलने के संबंध में एक सूचना मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed