फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident in varanasi Collision truck and trailer transporting Rail Neer from Bihar driver killed helper injure

हादसा: बिहार से रेल नीर लेकर आ रहे ट्रक और ट्रेलर में टक्कर, ट्रक चालक की मौत, खलासी घायल

Sat, 22 Aug 2026 04:22 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 22 Aug 2026 04:22 PM IST
सार
Register For Event

वाराणसी में दर्दनाक हादसा हुआ। रेल नीर लेकर बिहार से आ रहे ट्रक और ट्रेलर में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें चालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Accident in varanasi Collision truck and trailer transporting Rail Neer from Bihar driver killed helper injure
क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर हाईवे स्थित साक्षी पेट्रोल पंप के पास शनिवार तड़के ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक मुन्ना सिंह की मौत हो गई। खलासी रामसागर घायल हो गया। ट्रक में रेल नीर का पेटी लोड था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

विज्ञापन


बिहार मुजफ्फरपुर निवासी ट्रक चालक मुन्ना सिंह और खलासी राम सागर राय शुक्रवार की रात में रेल नीर लोड कर बिहार से मुगलसराय रेलवे-स्टेशन आ रहा था। रात में वह मुगलसराय आने के बजाय रास्ता भटक गया और रामनगर चला गया। रामनगर हाईवे स्थित राधिका पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्रेलर वाहन से टकरा गया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक और खलासी को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चालक मुन्ना सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया की दोनों वाहन को कब्जे में लिया गया है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। डंपर चालक जौनपुर के दीपापुर का अखिलेश यादव है। पुलिस की मुस्तैदी से हाईवे पर यातायात सुचारू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed