Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पराभव संवत् जनता में जगाएगा न्याय के प्रति आग्रह

पराभव संवत् जनता में जगाएगा न्याय के प्रति आग्रह

Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। नवसंवत्सर पर मंत्रियों, नौकरशाहों और सेना से जनता उद्विग्न रहेगी। न्याय के लिए लोग उद्वेलित होंगे। न्याय की मांग करने वाले भी सन्मार्ग से बहक जाएंगे। पानी के लिए परेशान महाराष्ट्र के लिए मानसून अतिवृष्टि लेकर आएगा लेकिन मैदानी इलाकों में सूखे का प्रकोप रहेगा। कहीं लोग अतिवृष्टि से परेशान होंगे तो कहीं अनावृष्टि का कष्ट झेलना होगा। धान सरीखे भूसी वाले अनाज का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होगा।
विज्ञापन

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का प्रवेश 10 अप्रैल को दिन में दो बजकर 24 मिनट से हो जाएगा। उदया तिथि के अनुसार नव संवत्सर का मान 11 अप्रैल से होगा। अबकी संवत का नाम पराभव है। आकाशीय मंत्रिमंडल के दस पदों में चार शुभ और छह विभागों के स्वामी पाप ग्रह हैं। गुरु के राजा होने के कारण उत्तम वर्षा की स्थितियां बन रही हैं। दुग्ध उत्पाद, आध्यात्मिक एवं बौद्धिक वर्ग का प्रभाव बढ़ने के आसार हैं। किंतु शनि के मंत्री होने के कारण गुरु अपना पूरा प्रभाव नहीं दे पाएगा। सत्ता प्रतिष्ठान स्वेच्छाचारी होगा, जिससे जनता पीडि़त होगी। वर्षा और धन संबंधी सुखों में कमी होगी। महाराष्ट्र, असम, बंगाल में जुलाई में अतिवृष्टि के योग हैं जबकि मैदानी क्षेत्रों में कम वर्षा होगी। महावीर पंचांग के पं. रामेश्वर नाथ ओझा के मुताबिक सस्येश, धनेश, नीरसेश मंगल होने के कारण पशुओं में बीमारी, महंगाई बढ़ेगी। शासन से जनता असंतुष्ट रहेगी। लाल, काले पदार्थों, चंदन, तांबा, मूंगा आदि की कीमतें बढ़ेंगी। मेघेश शनि के कारण वर्षा में कमी आएगी। व्याधियों का प्रकोप रहेगा। रसेश वृहस्पति स्थितियों को संभालेंगे। राजसत्ता मजबूत होगी, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक क्षेत्र में वृद्धि होगी। राजनीति में पारदर्शिता लाने के लिए भी प्रयास होंगे। विपरीत स्थितियों के बावजूद अनाज उत्पादन बेहतर रहेगा। फलेश शुक्र के कारण फलों का उत्पादन बढ़ेगा, प्राच्य विद्याओं की भी श्रीवृद्धि होगी। वर्ष प्रवेेश कुंडली के अनुसार लग्नेश सूर्य अष्टम भाव में बुद्ध, मंगल, चंद्रमा के साथ चतुर्ग्रही योग बना रहा है। शनि और राहु के साथ उसका षडाष्टक योग बन रहा है। इसे दैवी आपदा, आतंकवादी गतिविधियों के योग बन रहे हैं। ज्योतिषी उपेेंद्र विनायक सहस्त्रबुद्धे के मुताबिक बुद्धिजीवी उद्विग्न रहेंगे। सीमाओं पर तनाव, अफसरशाही की मनमानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

00
किस राशि पर पड़ेगा कैसा प्रभाव
मेष-परेशानी के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। मई के बाद परिश्रम के बावजूद कार्यों में बाधा आएगी।
वृष-विवाद, कारोबार में बाधा, खर्च की अधिकता रहेगी। जून से स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी, कार्यों में सफलता मिलेगी।
मिथुन-खर्च की अधिकता, पुत्र की ओर से परेशानी रहेगी। जून से आत्मबल बढ़ेगा, कार्य सफल होंगे।
कर्क-धनागम, सुख, पदोन्नति होगी। मई के बाद विवाद, व्यय, हानि के योग हैं।
सिंह-आरंभ में खर्च, मान-सम्मान में कमी। बाद में लाभ के रास्ते बनने लगेंगे। शत्रु पराजित होंगे।
कन्या-नए अधिकार की प्राप्ति, उन्नति, लाभ के नए रास्ते बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
तुला-भय, रोग, संपत्ति विवाद के साथ वर्ष की शुरुआत होगी लेकिन 30 मई के बाद परेशानियां छटने लगेंगी।
वृश्चिक-वर्षारंभ में भूमि एवं वाहन सुख, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। मई के बाद कार्यों में रुकावट, हानि के योग हैं।
धनु-उदासी, बेचैनी, विवाद की स्थितियों के बावजूद धन एवं संपत्ति का लाभ होगा। उत्तरार्ध में स्थिति और बेहतर हो जाएगी।
मकर-कार्यक्षमता में बढ़ोतरी, उत्साह, मांगलिक कार्यों के योग के बावजूद थकान और उदासी का भाव बना रहेगा।
कुंभ-वर्ष की शुरुआत परेशानियों के बीच होगी लेकिन 30 मई के बाद बौद्धिक क्षमता, उत्साह बढ़ेगा। सफलता मिलेगी।
मीन-पद-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। कार्यक्षमता प्रभावित होगी। जून से हालात में थोड़ा सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed