{"_id":"6a8757768dd79f5ad30994f9","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-156099-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर पलटी कबाड़ लदी डीसीएम, डेढ़ घंटा यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर पलटी कबाड़ लदी डीसीएम, डेढ़ घंटा यातायात बाधित
विज्ञापन
फोटो-12- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डीसीएम और बिखरा कबाड़। स्रोत: पीआरवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। चालक को झपकी आने से कबाड़ लादकर वाराणसी से हाथरस जा रही डीसीएम एक्सप्रेसवे पर सिरधरपुर गांव के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे कबाड़ का सामान पर बिखर गया। इस कारण करीब डेढ़ घंटा यातायात प्रभावित रहा। इस हादसे में चालक को भी चोटें आई हैं।
फर्रुखाबाद जिले के थाना मेरापुर के गांव नगुनी निवासी चालक अवधेश कुमार (38) डीसीएम में कबाड़ का सामान लादकर बनारस से हाथरस जा रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सिरधरपुर गांव के पास चालक को झपकी आने से डीसीएम डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कबाड़ का सामान एक्सप्रेसवे पर बिखर गया। चालक अवधेश को हल्की चोटें आईं। यूपीडा और पीआरवी पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त डीसीएम और कबाड़ को रास्ते से हटवाया। चालक का प्राथमिक इलाज भी किया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ था। घटना में चालक को चोटें आईं, उसका मौके पर उपचार हुआ।