फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: चार सदस्यों की टीम करेगी सर्वोदय विद्यालय प्रकरण की जांच

Fri, 21 Aug 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-16-विद्यालय की दीवार पर शिकायत पेटिका लगवातीं प्रधानाचार्य वंदना। संवाद
हसनगंज। न्योतनी नगर पंचायत में संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय के छात्रों ने प्रदर्शन कर कई समस्याएं उठाई थी। इसकी जांच के लिए डीएम ने चार सदस्यीय समिति गठित की है। समिति से सात दिन में रिपोर्ट मांगी है। उधर, छात्रों के प्रदर्शन के बाद विद्यालय में व्यवस्थाएं सुधरने लगीं। दूसरे दिन छात्रों को मेन्यू के अनुसार खाना दिया गया। शिकायत पेटी भी लगा दी गई। एसडीएम ने विद्यालय पहुंचकर छात्रों से बातचीत की।
विज्ञापन

बुधवार को आवासीय विद्यालय के करीब 250 छात्रों ने खराब खाना, पानी व शिक्षकों की कमी को लेकर मोहान चौराहे पर जाम लगाया था। ढाई घंटे से अधिक समय तक चले प्रदर्शन से लखनऊ तक खलबली मच गई थी। समाज कल्याण निदेशक व डीएम के आश्वासन पर छात्रों ने जाम खोला था। बृहस्पतिवार को यहां की व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया। शिकायतों के लिए दो शिकायत पेटिका लगाई गईं। मेन्यू के अनुसार सुबह नाश्ते में उबले चने, केला और सेब, दोपहर के भोजन में उड़द की दाल, चावल, आलू परवल की सब्जी और रोटी दी गई। शुद्ध पानी के लिए नया वाटर कूलर लगाया गया। खराब एलसीडी भी सही करा दी गई। कुछ किताबें आने के बाद छात्रों को वितरित की गईं।
विज्ञापन

छात्रों ने व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर की गई कवायद पर संतोष जताया। उधर, डीएम घनश्याम मीना ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित कर दी है। सीडीओ कृतिराज ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। इसमें डीआईओएस, बीएसए व जिला समाज कल्याण अधिकारी को रखा गया है। समिति को सात दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट-1
एसडीएम पहुंचीं विद्यालय, छात्रों से लिया फीडबैक
बृहस्पतिवार दोपहर एसडीएम शालिनी सिंह तोमर फिर विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने कक्षा छह, सात, आठ और 12 के कक्षों में जाकर छात्रों से बातचीत की। खाना, पानी, पढ़ाई व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया।


इंसेट-2
दो अतिथि शिक्षकों ने नहीं किया ज्वाइन, नहीं हटा छत्ता
छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान विद्यालय में शिक्षकों की कमी की भी बात कही थी। निदेशक ने छह अतिथि शिक्षकों में चार के बुधवार को ही ज्वाइन करने की बात कही थी। शेष दो अतिथि शिक्षकों ने बृहस्पतिवार दोपहर तक ज्वाइनिंग नहीं की थी। इसके अलावा विद्यालय परिसर में लगा मधुमक्खी का छत्ता भी नहीं हटाया गया। खराब हैंडपंप की भी मरम्मत नहीं कराई गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षकों से बात हुई है। उन्होंने जल्द ज्वाइन करने की बात कही है। इसके अलावा खराब हैंडपंप को भी जल्द सही कराया जाएगा। छत्ता भी हटवा दिया जाएगा।

फोटो-16-विद्यालय की दीवार पर शिकायत पेटिका लगवातीं प्रधानाचार्य वंदना। संवाद

फोटो-16-विद्यालय की दीवार पर शिकायत पेटिका लगवातीं प्रधानाचार्य वंदना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed