फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ganja worth 43 lakh bound for Varanasi seized; three interstate smugglers arrested.

Sonebhadra News: वाराणसी जा रहा 43 लाख रुपये का गांजा बरामद, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ganja worth 43 lakh bound for Varanasi seized; three interstate smugglers arrested.
चुर्क पुलिस लाइन में गाजा तस्कर के आरोपी।स्रोत पुलिस
मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत एसओजी, सर्विलांस और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया।
विज्ञापन

टीम ने बिना नंबर प्लेट की कार की डिक्की में रखकर ओडिशा से वाराणसी ले जाए जा रहे 43 लाख रुपये कीमत के 86 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तीनों बिहार के रहने वाले हैं। गिरोह के तार भोजपुर जिले के मुख्यालय आरा से जुड़े पाए गए हैं। सरगना और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने शुक्रवार शाम चार बजे पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज रामस्वरूप वर्मा, एसओजी/सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी ईको प्वाइंट के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि तीन व्यक्ति काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली किआ कार से गांजा लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी शुरू की तो कार मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम को देखकर तस्करों ने कार मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की तलाशी लेने पर डिक्की और सीट के पास चार बोरियों में रखे गांजे के 35 बंडल बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed