फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mud wall collapse due to continuous rain in Sitapur youth dies after being trapped under debris

सीतापुर: लगातार बारिश से छप्पर सहित गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर युवक की मौत

Fri, 25 Sep 2026 09:49 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 25 Sep 2026 09:49 AM IST
सार
Register For Event

सीतापुर में लगातार बारिश से छप्पर सहित कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Mud wall collapse due to continuous rain in Sitapur youth dies after being trapped under debris
सीएचसी में मौजूद परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के सीतापुर में देर रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश और तेज आंधी से शुक्रवार सुबह एक कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी एकत्र हो गए। वह परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन


घटना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के नौवा महमूदपुर गांव की है। यहां सुबह करीब 7 बजे बांके बिहारी (35) के घर की कच्ची दीवार गिर छप्पर के साथ गई। वह मलबे में दब गए। तेज आवाज सुनकर पहुंचे घरवाले और ग्रामीणों ने उन्हें निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ऐलिया पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. सुधीर पांडेय ने जांच के बाद बांके बिहारी के मृत होने की पुष्टि की। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश और आंधी से क्षेत्र में कई जगह नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed