फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three accused arrested in Amit murder case, raids underway to nab five others

Siddharthnagar News: अमित हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश में दबिश

Sat, 22 Aug 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 22 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in Amit murder case, raids underway to nab five others
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में अमित शर्मा हत्याकांड के आरोपी।
देवरिया। पुरानी रंजिश मेें अमित शर्मा की हत्या के आरोप में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों में गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बांकी बरई टोला निवासी 36 वर्षीय राजन कन्नौजिया, कोतवाली क्षेत्र के रूच्चापार निवासी 32 वर्षीय भीम यादव उर्फ नीरज यादव और गौरी बाजार के बेलडरिया टोला खटही निवासी 28 वर्षीय सतीश यादव शामिल हैं।
पुलिस ने तीनों को पॉलिटेक्निक मेहड़ा पुरवा के पास से गिरफ्तार किया। 17 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र में शर्मा ढाबा के पास पुरानी रंजिश को लेकर बैतालपुर निवासी रामशरण सिंह और उसके मित्र बलुआ निवासी अमित शर्मा पर हमला किया गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि अशोक यादव और विपुल ने छह-सात अन्य लोगों के साथ मिलकर दोनों की पिटाई की थी। हमले में घायल दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, मगर उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके चलते उसे गोरखपुर इलाज के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित को चोट इतनी ज्यादा थी कि उसकी जान नहीं बच सकी। उसने 20 अगस्त को दम तोड़ दिया। रामशरण की शिकायत पर 19 अगस्त को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो आरोपियों की भूमिका सामने आ गई। हत्या की कोशिश में दर्ज प्राथमिकी को हत्या में बदल दी गई। इसके बाद आठ लोगों से पूछताछ की गई।
अंत में तीन आरोपियों को जेल भेजा गया। इंस्पेक्टर कोतवाली शशिभूषण राय ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
खुद को बड़ा साबित करने में की वारदात : अमित पर हुआ हमला अचानक हुए विवाद का नतीजा नहीं था। बीते माह अमित और आरोपियों के बीच किसी बात पर गाली-गलौज हुई थी। इसके बाद विवाद शांत होने के बजाय आरोपियों के मन में बना रहा। आरोपियों ने उस विवाद को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया।

आरोपियों की मंशा खुद को बड़ा बदमाश साबित करने की थी। इसी कारण अमित को निशाना बनाया गया। आरोपियों ने वर्चस्व कायम करने के लिए अमित पर हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हमले के बाद अमित की हालत बिगड़ गई। घायल होने के बाद इलाज के दाैरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed