{"_id":"6a96b8fa41982cf1050533c9","slug":"couple-sleeping-on-the-floor-bitten-by-a-snake-died-on-the-way-to-gorakhpur-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के सिर से उठा मां-पिता का साया: फर्श पर सो रहे दंपती को सांप ने डंसा,गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के सिर से उठा मां-पिता का साया: फर्श पर सो रहे दंपती को सांप ने डंसा,गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत
Tue, 01 Sep 2026 05:08 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 01 Sep 2026 05:08 PM IST
हरिवंशपुर निवासी इजहार अहमद (30) पुत्र निजामुद्दीन सोमवार रात पत्नी हशीमुनिशा (28) के साथ भोजन करने के बाद रोज की तरह घर के फर्श पर बिस्तर बिछाकर सो गए। रात करीब तीन बजे जहरीले सांप ने दोनों को डंस लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर दोनों ने घरवालों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
मृतक दंपति के शव के पास रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के हरिवंशपुर चौकी के पास सोमवार रात फर्श पर सो रहे पति-पत्नी की सर्पदंश से मौत हो गई। जहरीले सांप ने पति की आंख के पास और पत्नी के हाथ में डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, लेकिन सिद्धार्थनगर से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हरिवंशपुर निवासी इजहार अहमद (30) पुत्र निजामुद्दीन सोमवार रात पत्नी हशीमुनिशा (28) के साथ भोजन करने के बाद रोज की तरह घर के फर्श पर बिस्तर बिछाकर सो गए। रात करीब तीन बजे जहरीले सांप ने दोनों को डंस लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर दोनों ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। परिजन दोनों को लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इजहार और हशीमुनिशा अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें दो बेटियां तीन और दो वर्ष की हैं, जबकि बेटा चार वर्ष का है। माता-पिता की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार के निर्देश पर हल्का लेखपाल मनोज कुमार, अखिलेश यादव और संजय प्रकाश मौके पर पहुंचे। लेखपालों ने परिजनों से पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, ताकि नियमानुसार सरकारी अहेतुक सहायता का लाभ मिल सके। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।