{"_id":"6a875862d664eaa10a082e0c","slug":"the-district-hospital-received-two-anesthesiologists-and-patients-will-receive-ventilators-in-the-icu-shamli-news-c-26-1-smrt1048-172268-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल को मिले दो निश्चेतक, मरीजों को आईसीयू में वेंटीलेटर की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल को मिले दो निश्चेतक, मरीजों को आईसीयू में वेंटीलेटर की मिलेगी सुविधा
Fri, 21 Aug 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
इंपैक्ट: बर्न यूनिट परिसर में साफ-सफाई करते कर्मचारी। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अमर उजाला ने जिला अस्पताल में मरीजों को संसाधनों और चिकित्सीय सुविधाओं का समुचित इलाज न मिलने को लेकर समाचारीय अभियान चलाया। मरीजों की समस्याओं को लेकर प्रकाशित खबरों पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया। सीएमओ ने कैराना और झिंझाना में नियुक्त निश्चेतकों को तीन-तीन दिन जिला अस्पताल में संबद्ध किया है। इसके अलावा बर्न यूनिट परिसर में घास की कटाई कराकर साफ-सफाई कराई गई।
जिला अस्पताल में संसाधन उपलब्ध होने के बाद भी मरीजों को इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। इसकी वजह विशेषज्ञों की चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। अमर उजाला ने मरीजों की समस्याओं को लेकर 18, 19 और 20 अगस्त के अंक में खबरें प्रमुखता से प्रकाशित कर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों ने इनका संज्ञान लिया।
सीएमओ डॉ. टीपी सक्सेना ने जिला अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में निश्चेतक की तैनाती न होने से आईसीयू में रखे वेंटिलेटरों का संचालन न होना पाया। सीएमओ ने सीएचसी झिंझाना पर तैनात निश्चेतक डॉ. तिलक सिंह को सोमवार, मंगलवार व बुधवार और सीएचसी कैराना पर तैनात निश्चेतक डॉ. विजय राणा को बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार को जिला अस्पताल में संबद्ध किया है।
विज्ञापन
उधर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने जिला अस्पताल में बने बर्न यूनिट भवन परिसर में उगी घास फूस की कटाई कराकर साफ-सफाई कराई है। सीएमएस का कहना है कि बर्न यूनिट का ताला खुलवाकर अंदर भवन की भी साफ-सफाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जल्द ही चालू कराया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।