फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Review of preparations for Lower Subordinate Services Main Examination

Shahjahanpur News: अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Fri, 21 Aug 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 21 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Review of preparations for Lower Subordinate Services Main Examination
शाहजहांपुर। 23 अगस्त को होने वाली सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा की लिखित मुख्य परीक्षा की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिले में नौ परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एक सत्र में परीक्षा होगी।
विज्ञापन

एडीएम ने सुरक्षा, यातायात, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती, केंद्रों की निगरानी और गोपनीय सामग्री की सुरक्षा की समीक्षा की। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को एक दिन पहले केंद्रों का निरीक्षण कर मुख्य व वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेने के निर्देश दिए। बारिश में जलभराव व गड्ढों को दुरुस्त कराने, सीसीटीवी क्रियाशील रखने और जैमर लगाने के निर्देश दिए। प्रश्नपत्रों के सुरक्षित पहुंचाने व जमा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने पुलिस बल और यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए। केंद्रों पर मोबाइल, ब्लूटूथ व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। अनधिकृत प्रवेश भी रोका जाएगा। बैठक में डीआईओएस हरिवंश कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed