{"_id":"6a8b4ca587b35d407e0743a3","slug":"auto-rickshaw-crashes-into-tree-while-trying-to-save-stray-animal-driver-loses-his-life-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-139381-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छुट्टा पशु को बचाने में ऑटो पेड़ से टकराया, चालक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छुट्टा पशु को बचाने में ऑटो पेड़ से टकराया, चालक की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र में शनिवार रात छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में ऑटो चालक मकसूद (36) की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव पल्लूपुरा निवासी मकसूद शनिवार रात करीब 12 बजे टांडाकोठी से ऑटो लेकर चला था। मढ़न गांव के पास असमोली-लोधीपुर मार्ग पर अचानक छुट्टा पशु सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ऑटो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिससे मकसूद गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर असमोली थाना प्रभारी सुधीर पंवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल मकसूद को तत्काल सीएचसी असमोली में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मकसूद को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन भी असमोली पहुंचे और उन्होंने शव का पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने इस संबंध में लिखित सहमति दे दी।
विज्ञापन
परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इन्कार
मकसूद के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। उन्होंने पुलिस को इस संबंध में लिखित आवेदन दिया। इसके बाद परिजन शव को उसी रात घर ले गए। रविवार दोपहर को चालक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।