{"_id":"6a8745d1133388d6af0e5efc","slug":"in-many-schools-arrangements-ranging-from-mid-day-meals-to-water-facilities-were-found-to-be-poor-rampur-news-c-282-1-smbd1029-178280-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कई स्कूलों में मिड-डे मील से लेकर पानी की व्यवस्था मिली खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कई स्कूलों में मिड-डे मील से लेकर पानी की व्यवस्था मिली खराब
Thu, 20 Aug 2026 11:52 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। डीएम के निर्देश पर समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्वार क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत पहले दिन आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जांच अधिकारियों ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, पेयजल, फल वितरण, भवनों की स्थिति, रसोईघर, साफ-सफाई तथा जलभराव की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया। कई स्कूलों में मिड-डे मील से लेकर पानी की व्यवस्था खराब मिली।
निरीक्षण टीम में छोटे लाल, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, नितिन कुमार, जितेन्द्र कुमार, नरेश सिंह, रविन्द्र सिंह, डॉ. मनीष राठी, सदानन्द, सुनील कुमार, सुजेश कुमार सागर और कुलदीप सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और पेयजल व्यवस्था को लेकर शिकायतें मिलीं।
कुछ विद्यालयों में साफ-सफाई का स्तर भी संतोषजनक नहीं पाया गया। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में उगी घास-फूस, जलभराव और स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। वहीं, निरीक्षण में अनेक स्कूलों की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी भी पाई गईं।
विज्ञापन
जांच टीम ने बच्चों से शिक्षकों की मौजूदगी से अलग बातचीत कर उन्हें मिलने वाले भोजन, फल वितरण, पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, ताकि वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। वर्षा ऋतु में विद्यालयों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, बीमारियों की रोकथाम और शिक्षण कार्य को सुचारू रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।
सभी नामित अधिकारियों को निर्धारित चेक प्वाइंट पर सत्यापन कर दो दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट बीएसए के माध्यम से डीएम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि शासन की इस प्राथमिकता वाले अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।