फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Traders troubled by waterlogging due to rain

Raebareli News: बारिश में जलभराव से व्यापारी परेशान

Fri, 21 Aug 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 21 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Traders troubled by waterlogging due to rain
बछरावां। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बृहस्पतिवार को एक बैठक हुई। इसमें नगर की जनहित और व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने इनके शीघ्र और स्थायी समाधान की मांग उठाई। बैठक में बारिश में होने वाले जलभराव पर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन


व्यापारियों ने नए नालों के निर्माण और पुराने नालों की सफाई की मांग की। जलनिकासी क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। व्यापार मंडल संरक्षक भूमंडल शुक्ला ने नगर की स्वच्छता व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने नियमित साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था मांगी। शिवगढ़ रोड स्थित पुल के नीचे कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई की मांग हुई। संरक्षक रामहर्ष वर्मा ने जलभराव के लिए दीर्घकालिक जलनिकासी योजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रमुख जलभराव वाले स्थानों पर स्थायी व्यवस्था की बात कही।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के विधिक सलाहकार एवं पूर्व अध्यक्ष अतुल शुक्ला ने बछरावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जलनिकासी व्यवस्था ठीक कराने को कहा गया। बांदा-बहराइच मार्ग पर बने ओवरब्रिज से पानी गिरने की समस्या के समाधान की मांग हुई। रक्षाबंधन पर्व के लिए ई रिक्शा और ऑटो के अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सागर ने कहा कि नगर की समस्याओं का समाधान बहुत जरूरी है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. विजयपाल यादव, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सभासद कुंवर वीरभान सिंह, सौरभ मिश्रा उर्फ विक्की, रामकुमार सोनी, दिनेश शर्मा, विकास सोनी, दिलीप गुप्ता, देवेंद्र प्रताप बघेल, अतुल सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed