फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Section of Ganga Expressway caves in; questions raised about quality

Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे का हिस्सा धंसा, गुणवत्ता पर सवाल

Fri, 21 Aug 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 21 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Section of Ganga Expressway caves in; questions raised about quality
गंगा एक्सप्रेसवे पर तेरुखा गांव के पास सड़क धंसने से फंसा ट्रक। 
रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 29 अप्रैल को लोकार्पित गंगा एक्सप्रेसवे पर निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 95 पर तेरुखा गांव के पास बुधवार को सड़क के किनारे का हिस्सा धंसने से एक ट्रक का पिछला पहिया फंस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि हाल की बारिश के दौरान सड़क किनारे की मिट्टी धंस गई थी। इसी स्थान से गुजरते समय एक ट्रक का पिछला पहिया धंसे हिस्से में फंस गया। सूचना मिलने पर निर्माण एजेंसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला। इसके बाद क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई गई, जिससे आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप हुआ होता तो एक्सप्रेस-वे का हिस्सा इतनी जल्दी प्रभावित नहीं होता। लोगों ने निर्माण गुणवत्ता की जांच की मांग भी उठाई है। यूपीडा के अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है। लगातार बारिश के कारण एक्सप्रेस-वे के किनारे का हिस्सा धंस गया था, जिसकी तत्काल मरम्मत करा दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क सुरक्षित है और यातायात सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।

गंगा एक्सप्रेसवे पर तेरुखा गांव के पास सड़क धंसने से फंसा ट्रक। 

गंगा एक्सप्रेसवे पर तेरुखा गांव के पास सड़क धंसने से फंसा ट्रक। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed