फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman killed in car collision with truck, report filed

Muzaffarnagar News: ट्रक में टकराने पर कार सवार महिला की मौत की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 20 Aug 2026 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in car collision with truck, report filed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपार। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बरला के निकट एक एक कार ट्रक में पीछे से टकरा गई। कार में सवार चार महिला गंभीर घायल हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से 38 वर्षीय संगीता कपासिया को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन अगले दिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व हादसे की अब रिपोर्ट दर्ज की है।
जनपद बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात के गांव आलमगीर धनौरा निवासी मोहित कार चालक व चार महिला सर्वेश देवी, विमला, सरिता व संगीता कपासिया कार से 14 अगस्त को देहरादून से वापस अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

जब वे बरला के निकट पहुंचे तब एक ट्रक आगे चल रहा था। आरोप है कि चालक ने बिना इंडिकेटर दिए ही ब्रेक लगा दिए जिससे कार ट्रक में पीछे से टकरा गई। कार में सवार चारों महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से संगीता कपासिया पत्नी संजीव कुमार को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि मृतका के जेठ संजय कुमार ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध छपार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed