फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers will taste the mid-day meal before the children, keeping a close eye on its quality.

Muzaffarnagar News: बच्चों से पहले शिक्षक चखेंगे मिड-डे मील, गुणवत्ता पर विशेष नजर

Thu, 20 Aug 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Teachers will taste the mid-day meal before the children, keeping a close eye on its quality.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। भोजन बच्चों को परोसने से पहले शिक्षकों को चखकर गुणवत्ता सुनिश्चित करनी होगी। बीएसए ने सभी विद्यालयों को पीएम पोषण संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराने के साथ मिड-डे मील में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि भोजन की गुणवत्ता के साथ खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण और स्वच्छता का भी ध्यान रखना विद्यालय प्रशासन का दायित्व है। विद्यालयों में तैयार होने वाले भोजन की नियमित निगरानी की जाएगी। विद्यालयों में भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार तैयार कराने और बच्चों को गर्म एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

बरसात का मौसम चल रहा है। ऐसे में खाद्य सामग्री के भंडारण और रसोईघर की साफ-सफाई को लेकर विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए। भोजन तैयार करने से पहले सामग्री की गुणवत्ता की जांच और तैयार भोजन को बच्चों तक पहुंचाने तक स्वच्छता का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed