{"_id":"6a8a00bcc15e0ca79807ee3b","slug":"farmers-will-not-be-allowed-to-be-fleeced-over-the-expressway-tikait-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-178888-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे में किसानों को लुटने नहीं दिया जाएगा : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे में किसानों को लुटने नहीं दिया जाएगा : टिकैत
विज्ञापन
मंगनपुर गांव में किसान पंचायत में मंच पर मौजूद किसान नेता राकेश टिकैत और अन्य किसान : संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि गोरखपुर एक्सप्रेसवे में किसानों की जमीन को औने-पौने दाम पर लुटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन का सर्किल रेट बाजार भाव से चार गुणा घोषित करने का मांग की।
शनिवार देर शाम तक गांव मंगनपुर में भाकियू नेता विकास शर्मा के संयोजन में चली किसान पंचायत में दर्जनों गांवों से काफी संख्या में किसान पहुंचे।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। किसान नेताओं के घर जाकर पुलिस जांच संबंधी मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसका ब्योरा गाजीपुर बॉर्डर पर ही देंगे।
उन्होंने गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के भूमि अधिग्रहण में आने वाली समस्याओं को सुना और किसानों का शोषण नहीं होने दिए जाने का भरोसा दिया।
विकास शर्मा ने कहा कि कौड़ियों के भाव किसानों की जमीन बिकने नहीं दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, प्रदेश महासचिव ओमपाल मलिक, जहीर फारूकी, जिलाध्यक्ष नवीन राठी और मोनू प्रधान ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
पंचायत में लोनिवि अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग, चकबंदी विभाग और उप जिला अधिकारी मौजूद रहे। किसानों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से संबंधी ज्ञापन सौंपा गया।
अध्यक्षता ठाकुर बृजपाल सिंह और संचालन सुधीर पुंडीर ने किया। राजेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, कपिल चौधरी, प्रधान विनोद पुंडीर मौजूद रहे।