{"_id":"6a85ad9bf2ef5e2ae80b1f97","slug":"a-young-man-died-after-falling-from-the-roof-while-sleeping-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-178614-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सोते समय छत से गिरने पर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सोते समय छत से गिरने पर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। अपनी ससुराल लुहसाना में छत पर सो रहा झिंझाना क्षेत्र निवासी प्रमोद बंजारा (25) रात में छत से नीचे गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को परीक्षण के लिए भेज दिया।
शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव पंथपुरा निवासी प्रमोद बंजारा मजदूरी का कार्य करता था। वह अपनी ससुराल में गांव लुहसाना निवासी ससुर पाल्ला के यहां आया हुआ था। रात के समय वह मकान की छत पर सो रहा था। संभवत: नींद में वह छत से नीचे गिर गया।
गंभीर अवस्था में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के ससुराल व परिवार में शोक छाया है।
विज्ञापन
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि छत से गिरने के कारण प्रमोद की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता लगेगा। घटना के संबंध में किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।