फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Explosion at Pizza Hut: Cylinder blast shatters shutter and wall; five injured and burned

मुरादाबाद: पिज्जा रेस्टोरेंट में धमाका, दीवारों में आई दरारें, उड़ा शटर, मालिक और महिला समेत पांच घायल

Fri, 02 Oct 2026 01:43 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 02 Oct 2026 01:43 PM IST
सार
Register For Event

सिविल लाइंस के शेरुआ चौराहे पर पिज्जा की दुकान में धमाका होने से पांच लोग घायल हो गए। धमाके से दुकान की दीवार और शटर टूट गया। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
Explosion at Pizza Hut: Cylinder blast shatters shutter and wall; five injured and burned
मुरादाबाद में हुए धमाके की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के शेरुआ चौराहा स्थित पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट में शुक्रवार की सुबह 10:20 बजे तेज धमाका हो गया। इस हादसे में रेस्टोरेंट मालिक ब्रजपाल (30), सड़क किनारे खड़े अरुण (28), यश चौधरी(30), शिवम (28) और वहां से गुजर रही एक महिला ब्रजेश्वरी (68) घायल हो गईं।

विज्ञापन


धमाके से दुकान की दीवारों में दरार पड़ गई। जबकि रेस्टोरेंट के ऊपर बने मकान में भी दरार आ गई। पड़ोस की किराने की दुकान में भी नुकसान हुआ। धमाके के प्रेशर से दुकान का शटर उखड़ कर करीब 38 मीटर दूर जाकर गिरा। पुलिस बम निरोधक दल, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी जांच की।
विज्ञापन


पुलिस गैस सिलिंडर में ब्लास्ट होने की बात कह रही है हालांकि गैस सिलिंडर ब्लास्ट होने का कोई साक्ष्य अब तक नहीं मिला है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेरुआ निवासी ब्रजेश सिंह ने शेरुआ चौराहा पर पांच दुकानों का निर्माण कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दुकान में उनका बेटा हिमाचल चौधरी मोबाइल की दुकान चलाता है। इन दुकानों में दो दुकानें अमरोहा के बछरायूं थाना क्षेत्र के फतेहपुर छीतरा निवासी ब्रजपाल सिंह उर्फ बिरजू ने किराए पर ले रखी हैं। जिसमें वह वेब पिज़्ज़ा हट रेस्टोरेंट चला रहे हैं। शुक्रवार की सुबह 10:20 बजे ब्रजपाल रेस्टोरेंट में मौजूद थे।

एक साइड का शटर उठा रखा था और दुकान की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान शेरुआ निवासी अरुण और कौकरपुर निवासी यश चौधरी बाइक के पास खड़े होकर बात कर रहे थे। वहीं पड़ोस की किराना की दुकान में शिवम बैठा था। शिवम और अरुण सगे भाई हैं।

इसी दौरान रेस्टोरेंट में तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि दीवारों में दरार पड़ गई। एसी टूट कर नीचे गिर गया। छत के पंखों की पंखुड़ीं मुड़ गईं। काउंटर, कुर्सी-मेज सब कुछ उछल कर इधर-उधर गिर गए। दुकान धूल से पट गई। किचन का गेट उखड़ कर पीछे नाले में जा गिरा।

सामने वाला बड़ा शटर उखड़ कर कांठ रोड के उस पार दूर गिरा। पूरा चौराहा धूल के गुबार में ढक गया। धमाके और गुबार से लोग हैरान रह गए। दर्जनों बाइक सवार धूल की वजह से सड़क पर गिर गए। कई राहगीर घायल हो गए। तभी लोगों की नजर घटना के दौरान दुकान के बाहर दो युवकों पर पड़ी।

दोनों युवा खून से लथपथ थे। दोनों घटना स्थल पर तड़प रहे थे। लोग उनकी मदद को दौड़े और एक युवक ने टी शर्ट उतारकर उनके बह रहे खून को रोकने की कोशिश की। कई लोग मदद को चिल्लाने लगे। पब्लिक ने 108 नंबर पर कॉल की तो एंबुलेंस भी आ गई। जिससे घायलों में ब्रजपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यश, अरुण, शिवम और अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के ईशापुर निवासी ब्रजेश्वरी देवी को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अभिषेक सिंह, सीओ भास्कर कुमार मिश्रा और थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह मौके पर पहुंच गए।

फोरेंसिक टीम और दमकल विभाग और डॉग स्क्वायड ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि गैस सिलिंडर में ब्लास्ट लग रहा है। फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता जांच कर रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed