{"_id":"6a8758d5c2bdac187400e0c6","slug":"divyangjan-to-get-employment-at-railway-stations-one-station-one-product-osop-stalls-to-be-set-up-at-mirzapur-vindhyachal-and-chunar-as-well-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-159705-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: रेलवे स्टेशनों पर दिव्यांगजनों को मिलेगा रोजगार मिर्जापुर-विंध्याचल-चुनार में भी ओएसओपी स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: रेलवे स्टेशनों पर दिव्यांगजनों को मिलेगा रोजगार मिर्जापुर-विंध्याचल-चुनार में भी ओएसओपी स्टॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज मंडल के रेलवे स्टेशनों पर स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों की बिक्री के साथ दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने की पहल की गई है। वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (ओएसओपी) योजना के तहत मिर्जापुर, विंध्याचल और चुनार समेत मंडल के 28 स्टेशनों पर 39 स्टॉल व ट्रॉलियां आवंटित की जाएंगी।
इनके आवंटन में दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह में बताया कि ओएसओपी स्टॉल के माध्यम से स्थानीय कारीगरों और उत्पादकों के सामान को रेलवे स्टेशन पर बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे यात्रियों को स्थानीय उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा, वहीं दिव्यांगजन स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
मिर्जापुर स्टेशन पर स्टॉल के लिए पंजीकरण शुल्क दो हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।
वहीं विंध्याचल और चुनार समेत अन्य निर्धारित स्टेशनों पर शुल्क एक हजार रुपये प्रतिमाह रहेगा। स्टॉल या ट्रॉली का आवंटन अधिकतम तीन माह के लिए किया जाएगा। न्यूनतम 15 दिन के लिए शुल्क क्रमश: एक हजार और 500 रुपये निर्धारित है।