फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Targets are being set up at the sports stadium's shooting range.

Meerut News: स्पोर्ट्स स्टेडियम की शूटिंग रेंज में लगने शुरू हुए टारगेट

Thu, 20 Aug 2026 07:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 20 Aug 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Targets are being set up at the sports stadium's shooting range.
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम की शूटिंग रेंज में लगे टारगेट
40 टारगेट लगाए, अब नए टारगेट पर अभ्यास कर रहे हैं शूटर
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में शूटिंग का प्रशिक्षण लेने आ रहे शूटर पर नए टारगेट पर निशाना लगा सकेंगे। स्टेडियम में बनी नई शूटिंग रेंज में टारगेट लगने का कार्य शुरू हो गया है। इस पर शूटरों ने भी खुशी जताई है।

लगभग तीन साल पूर्व कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठ करोड़ रुपए की लागत से शूटिंग रेंज बनाकर तैयार की गई थी। इस रेंज में 10 मीटर एयर पिस्टल के चार हॉल हैं और इसके साथ अन्य सुविधाएं भी हैं। 25 मीटर और 50 मीटर के शूटिंग रेंज भी है, लेकिन बिना टारगेट के यहां खिलाड़ी प्रशिक्षण नहीं ले पा रहे थे । क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारियों की ओर से कई बार यहां टारगेट के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे गए लेकिन टारगेट नहीं लग सके। अब शासन की ओर से यहां टारगेट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। लगभग 40 के आस पास टारगेट लगाए गए हैं। इससे यहां शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण ले रहे 40 से अधिक शूटरों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा यहां कई बड़ी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हो सकेगा। अभी तक यहां प्रतियोगिताएं नहीं हो पा रही थी। अब यहां मेरठ को प्रतियोगिता मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed