सहारनपुर में हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 32 वर्षीय युवक की मौत, तीन साल के बच्चे समेत चार घायल
सहारनपुर के चिलकाना में फिरोजाबाद रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 32 वर्षीय नरेंद्र सिंह की मौत हो गई। तीन वर्षीय बच्चे समेत तीन अन्य घायल हैं, जिनमें एक को चंडीगढ़ रेफर किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। फिरोजाबाद रोड पर पाज बांगर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हुए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान नरेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि तीन वर्षीय बच्चे समेत तीन घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।
फिरोजाबाद जाते समय सामने से आई बाइक से भिड़ंत
सुचेला देवा गांव निवासी नरेंद्र सिंह अपने साथी सरसावा निवासी हैप्पी के साथ बाइक से फिरोजाबाद जा रहे थे। पाज बांगर मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर फिरोजाबाद निवासी गुलशेर और शाहिद सवार थे। दोनों तीन वर्षीय बच्चे आहिद को दवा दिलाने चिलकाना जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: UP: अग्निवीर बनने की दौड़ में उतरे 960 युवा, 810 ने मारी बाजी, सहारनपुर स्टेडियम में अभ्यर्थियों ने परखी ताकत
हादसे में चार घायल, जिला अस्पताल पहुंचाया
टक्कर के बाद चारों लोग घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तीन वर्षीय आहिद चंडीगढ़ रेफर
चिकित्सकों ने तीन वर्षीय आहिद की हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं गुलशेर, शाहिद और हैप्पी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
परिवार का इकलौता बेटा था नरेंद्र
परिजनों के अनुसार नरेंद्र सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और गांव में रहकर खेती-बाड़ी करता था। उसके परिवार में पत्नी और सात व पांच वर्ष की दो बेटियां हैं। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।