मेरठ सेंट्रल मार्केट: धरने पर कांग्रेस की 'नो एंट्री', शहर उपाध्यक्ष को उठाया, इंस्पेक्टर से तीखी नोकझोंक
मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में चल रहे धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इंस्पेक्टर ने कांग्रेस नेत्री से कहा कि राजनीति मत करो और सिर्फ पीड़ित लोगों को ही धरने पर बैठने दो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान उस समय माहौल गर्म हो गया जब कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। धरने पर बैठी महिलाओं के बीच पहुंची कांग्रेस नेत्री रीना शर्मा से पुलिस ने धरना स्थल से उठने के लिए कहा, जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई।
नौचंदी थाना इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने कांग्रेस नेत्री से कहा कि “राजनीति मत करो, जो पीड़ित हैं सिर्फ उन्हें ही बैठने दो।” इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक बहस होती रही।
यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट: 20 कदम ही चली न्याय यात्रा, तीन गिरफ्तार, कल व्यापारियों का हल्ला बोल, महिलाओं का धरना जारी
कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच बढ़ा विवाद
धरना स्थल पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और रंजन शर्मा भी पहुंचे थे। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस हो गई। पुलिस का कहना था कि धरना स्थल पर केवल प्रभावित लोग ही मौजूद रहें और इसे राजनीतिक मंच न बनाया जाए।
सेंट्रल मार्केट विवाद को लेकर जारी है धरना
दरअसल शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में दुकानों की सीलिंग और अवैध निर्माण के खिलाफ स्थानीय लोग और महिलाएं लगातार धरना दे रही हैं। इसी के समर्थन में कई राजनीतिक दलों के नेता भी मौके पर पहुंच रहे हैं, जिससे माहौल और अधिक गरमाता जा रहा है।