फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Robbery allegations against maternal family members angered by love marriage; FIR registered against eight individuals following court order.

Mau News: प्रेम विवाह से नाराज मायके वालों पर लूट का आरोप, कोर्ट के आदेश पर आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 20 Aug 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Robbery allegations against maternal family members angered by love marriage; FIR registered against eight individuals following court order.
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के सुतरही गांव में प्रेम विवाह से नाराज मायका पक्ष द्वारा नवदंपती के साथ मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार निधि चौहान ने अपनी मर्जी से जगदीप चौहान से मंदिर और कोर्ट में विवाह किया था। शादी से नाराज होकर मायके वाले और गांव के कुछ लोगों ने 11 जून 2026 को सुबह करीब 7 बजे साजिश के तहत जगदीप को सोचा के जरिये बुलाकर ले गए।
विज्ञापन

वहां पहले से मौजूद रामरूप, वीरेंद्र, बबलू, रामअवतार निवासी सुतरही, रमेश चौहान और श्रीराम चौहान निवासी चलिसवां ने जगदीप के साथ मारपीट की। बीच बचाव करने आई निधि के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने निधि के शादी के कागज, सोने का मंगलसूत्र, माला, चांदी का छागल और कान की बाली आदि जबरन छीन ली। घटना के बाद 12 जून 2026 को पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस अधीक्षक को डाक से सूचना भेजी लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता कोर्ट की शरण में गई। प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सोचा, रामरूप, सोनू, वीरेंद्र , फेंकू, रमेश और श्रीराम समेत आठ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed