{"_id":"6a8763d3849715d5940f91d6","slug":"swachh-bharat-mission-exposed-villagers-cleaned-the-drains-themselves-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-183591-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल, गांव वालों ने खुद की नाली की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल, गांव वालों ने खुद की नाली की सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने सफाईकर्मी पर लगाया नालियों की सफाई नहीं करने का आरोप
परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत निपनिया दक्षिण टोला में सफाई की बदहाल व्यवस्था से आजिज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को खुद ही नाली और सड़क की सफाई की। ग्रामीणों ने गांव में तैनात सफाईकर्मियों पर नाली-सड़क की सफाई नहीं करने का आरोप भी लगाया।
जानकारी के अनुसार नौतनवा ब्लॉक के निपनिया गांव में सफाई कर्मचारी के नहीं आने से गांव की नालियां झाड़-झंखाड़ से पट गई थी। बजबजाती नालियों की सफाई नहीं होने से दुर्गंध निकल रही थी, जिससे आस-पास के लोगों में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण अवधेश, रहमत अली, जयसिंह, वीरेन्द्र चौधरी, दीनानाथ, नजरूद्दीन, बुद्धू, रामनाथ, स्वामीनाथ ने बताया कि सफाई कर्मचारी गांव में नहीं आता है। गंदगी से आजिज होकर उन लोगों ने बृहस्पतिवार को नाली व सड़क की सफाई की।
इस संबंध में एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। लापरवाही सफाई कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।