{"_id":"6a8b4191b82a2d8a44066645","slug":"snakebite-and-superstition-claim-students-life-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-161814-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सांप ने डसा, अंधविश्वास ने ली छात्र की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सांप ने डसा, अंधविश्वास ने ली छात्र की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर/बालाबेहट। शौच को जाने के लिए कमरे का दरवाजा खोलते समय 13 वर्षीय अभय निवासी रामसनेही मोहल्ला कस्बा बालाबेहट को सांप ने डस लिया। परिजन उसे इलाज कराने के स्थान पर झाड़फूंक कराते रहे। जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
परिजनों ने बताया कि अभय कक्षा सातवीं का छात्र था। शनिवार की रात को वह घर में सो रहा था। रात करीब 9:30 बजे वह शौच करने के लिए उठा। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, सांप ने उसे डस लिया। अभय की आवाज सुनकर परिजन उठे और रोशनी की तो सांप दिखाई दिया। सांप के डसने से किशोर की हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। परिजन उसे अस्पताल इलाज को ले जाने के स्थान पर झाड़फूंक कराने के लिए ले गए। झांडफूंक के बाद परिजन उसे घर ले आए। लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी हालत फिर से बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष बालाबेहट महेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।