फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villager dies nine days after snakebite.

Lalitpur News: सांप के डसने से ग्रामीण की नौ दिन बाद मौत

Thu, 20 Aug 2026 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Villager dies nine days after snakebite.
ललितपुर। खेत पर फसल देखने जाते समय सांप के डसने से घायल 56 वर्षीय ग्रामीण कड़ोरे की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। नौ दिन तक अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के बाद ग्वालियर से घर लाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी क्षेत्र के ग्राम खिरिया लटकनजू निवासी कड़ोरे के पुत्र कमल ने बताया कि नौ अगस्त की दोपहर उसके पिता खेत पर फसल देखने गए थे। इसी दौरान सांप ने उनके पैर में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां से झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी में हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें ग्वालियर ले गए थे। मंगलवार को ग्वालियर से घर लौटते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed