फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After sugar, onions also become costlier prices doubled in a month

महंगाई: चीनी के बाद प्याज भी हुआ महंगा, एक महीने में दोगुनी हुई कीमत; रसोई का बजट बिगड़ा

Mon, 24 Aug 2026 02:22 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 24 Aug 2026 02:22 PM IST
सार
Register For Event

महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। चीनी के बाद प्याज के भाव भी बढ़ गए हैं। लखीमपुर खीरी में एक महीने में प्याज की कीमत दोगुनी हो गई है। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। 

विज्ञापन
After sugar, onions also become costlier prices doubled in a month
प्याज हुआ महंगा - फोटो : संवाद

विस्तार

महंगाई की मार अब थाली से लेकर त्योहारों की मिठाई तक पहुंच गई है। लखीमपुर खीरी की मैगलगंज मंडी में प्याज का थोक भाव एक महीने में दोगुने से ज्यादा होकर 42 से 45 रुपये किलो पहुंच गया है। इससे होटल-ढाबों में सलाद और सब्जियों में प्याज की मात्रा घटने लगी है।

विज्ञापन


वहीं, मोहम्मदी में चीनी का फुटकर भाव 65 रुपये किलो तक पहुंचने से त्योहारों में मिठाई, सेवईं और पकवान बनाना महंगा होने की चिंता बढ़ गई है। सावन शिव आराधना और त्योहारों का महीना है। इसी दौरान रक्षाबंधन जैसे त्योहार होते हैं। भादों में जन्माष्टमी भी मनाई जाती है। इन मौकों पर घरों में मिठाई, सेवईं और अन्य पकवान बनाए जाते हैं। दूध, चाय, मिठाई और शरबत में भी चीनी का इस्तेमाल होता है। अचानक बढ़े भाव से मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ने लगा है। लोगों ने सरकार से चीनी की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन


मैगलगंज मंडी में एक महीने पहले प्याज 20 से 22 रुपये किलो बिक रहा था। शनिवार को भाव 42 से 45 रुपये किलो पहुंच गया। औसत भाव 21 से बढ़कर 43.50 रुपये किलो हुआ, यानी करीब 107 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सलाद में कम हुआ प्याज 
होटल व्यवसायी विमल सिंह ने बताया कि प्याज महंगा होने से सब्जियों और सलाद में इसकी मात्रा कम करनी पड़ रही है। ग्राहकों को पहले की तरह प्याज देना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि इससे होटल की लागत बढ़ रही है।

प्याज के थोक विक्रेता मोहम्मद असलम ने बताया कि मैगलगंज मंडी में प्याज इंदौर से आ रहा है। नई प्याज की आवक शुरू होने में करीब दो महीने लग सकते हैं। कर्नाटक में नई प्याज बिक रही है, लेकिन वहां भी दाम अधिक हैं।
 

रसोई का बिगड़ा बजट 
गृहिणी रेखा यादव ने कहा कि कुछ दिन पहले गैस महंगी होने के बाद मिलने में दिक्कत हुई। चीनी के दाम ठीक थे, लेकिन अचानक बढ़ गए। सरकार को इस पर ध्यान देकर चीनी के मूल्य कम करने चाहिए।

गृहिणी सुमन सिंह ने बताया कि चीनी के बढ़े दामों ने रसोई का स्वाद बिगाड़ दिया है। सरकार को ध्यान देना चाहिए। महंगाई बढ़ती जा रही है। चुनावी वर्ष है। सरकार को घरेलू सामान में चीनी आदि के दाम कम करने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed