फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rumors of swine flu spark panic in Daranagar; tests yield no confirmation.

Kaushambi News: दारानगर में स्वाइन फ्लू की अफवाह से हड़कंप, जांच में नहीं मिली पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Rumors of swine flu spark panic in Daranagar; tests yield no confirmation.
मरीज के परिजनों की जांच करते प्रमुख अधीक्षक डॉ. मो. साउथ। स्रोत: सोशल मीडिया - फोटो : Archive
सिराथू तहसील क्षेत्र के दारानगर स्थित मियां टोला मोहल्ले में एक व्यक्ति के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की चर्चा से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार को सीएचसी कड़ा के अधीक्षक डॉ. मो. साउथ ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों की जांच-पड़ताल की। एहतियातन आसपास के क्षेत्र में दवा का छिड़काव कराया गया और लोगों को साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परिवार के एक सदस्य को चार-पांच दिन पहले बुखार की शिकायत हुई थी। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे इलाज के लिए बाहर ले गए, जिसके बाद गांव में उसके स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की चर्चा फैल गई। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच की, लेकिन किसी में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण नहीं पाए गए। विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अब तक स्वाइन फ्लू की पुष्टि की कोई जानकारी नहीं मिली है। बुखार से पीड़ित सदस्य को इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल भेजा गया है। सीएचसी अधीक्षक ने मौके पर जाकर जांच की और एहतियातन क्षेत्र में दवा का छिड़काव कराया गया, हालांकि स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed