फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Married Woman Found Dead on Bed in Kasganj Family Alleges Murder In-Laws Absconding

UP: कासगंज में विवाहिता का बेड पर मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; दो साल पहले हुई थी शादी

Thu, 20 Aug 2026 02:56 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 02:56 PM IST
सार
Register For Event

कासगंज के सहावर क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता का शव गुरुवार को घर के अंदर बेड पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मायके वालों ने पति और ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Married Woman Found Dead on Bed in Kasganj Family Alleges Murder In-Laws Absconding
गायत्री की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के गांव वहापुर में गुरुवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव नगला मोड़ निवासी अनार सिंह ने बताया कि उनकी 25 वर्षीय बहन गायत्री की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व वहापुर निवासी सौदान सिंह के पुत्र गुड्डू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग गायत्री को लगातार परेशान कर रहे थे। अनार सिंह के अनुसार, गुरुवार की सुबह उन्हें अपनी बहन की मौत की सूचना मिली। जब परिजन वहापुर पहुंचे तो गायत्री का शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। वहीं, घटना के समय ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार थे।
विज्ञापन


मायके वालों ने पति गुड्डू और ससुर सौदान सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed