{"_id":"6a8b36339cabe8ae780bd0a2","slug":"attack-on-protesting-molestation-fir-against-five-on-courts-order-kasganj-news-c-175-1-kas1003-152667-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला, कोर्ट के आदेश पर पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला, कोर्ट के आदेश पर पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव में सिलाई-कढ़ाई का सामान लेने जा रही युवती के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
युवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह 24 जून 2026 की दोपहर सिलाई का सामान लेने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में आरोपी सुरजीत, इंद्रपाल उर्फ मोहित और विकास ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे घसीटकर लात-घूसों से पीटा।
पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने अपने परिजन कल्लू सिंह और झंडू सिंह को लाठी-डंडों के साथ बुला लिया। आरोप है कि सुरजीत ने घर से लोहे की सरिया लाकर पीड़िता के पिता के सिर में मार दी जिससे वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े थे। उनका अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार चला था।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसे न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर सहावर थाना पुलिस ने आरोपी इंद्रपाल, विकास, झंडू सिंह, कल्लू सिंह और सुरजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सहावर दुर्गेंश कुमार मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।